मंगलवार 13 जुमादा-2 1448 - 24 नवंबर 2026
हिन्दी

नुकसान पहुँचाने वाले जानवर को मारना

प्रश्न

हमारी इमारत में एक जंगली और आक्रामक बिल्ली है। क्या उसे मारना जायज़ है?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह तआला के लिए योग्य है।.

यदि बिल्ली या उस जैसे किसी अन्य जानवर के बारे में यह जाना जाता हो कि वह नुकसान पहुँचाता है और हिंसक है, तो यदि कोई व्यक्ति उसके नुकसान पहुँचाने के दौरान उससे बचाव के लिए उसे मार दे, तो यह जायज़ है और उस पर कोई हर्जाना भी नहीं होगा। इसका हुक्म उस हमलावर को मारने जैसा है, जिसे उसके हमले से बचने के लिए मारा जाए।

और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखने वाला है।

स्रोत: साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर