मंगलवार 13 जुमादा-2 1448 - 24 नवंबर 2026
हिन्दी

मोज़ों पर मसह करने के लिए आवश्यक है कि दोनों मोज़े पूरी तहारत (पूर्ण वुज़ू) के बाद ही पहने गए हों

प्रश्न

यदि किसी व्यक्ति ने पहले अपना दायाँ पैर धोया और फिर बायाँ पैर धोने से पहले ही मोज़ा पहन लिया, तो क्या उसके लिए दोनों मोज़ों पर मसह करना जायज़ है?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह तआला के लिए योग्य है।.

तुम्हारे लिए उन दोनों मोज़ों पर मसह करना जायज़ नहीं है, क्योंकि तुमने पहला मोज़ा पूर्ण रूप से पाक होने (मुकम्मल वुज़ू करने) से पहले ही पहन लिया।

स्रोत: फ़तावा अल-लज्नह अद-दाइमा (5/247).