हम आशा करते हैं कि आप साइट का समर्थन करने के लिए उदारता के साथ अनुदान करेंगे। ताकि, अल्लाह की इच्छा से, आपकी साइट – वेबसाइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर - इस्लाम और मुसलमानों की सेवा जारी रखने में सक्षम हो सके।
वह एक सरकारी विभाग में ज़िम्मेदार था। उसके पास अवैध तरीक़े से कुछ संसाधन आते थे। फिर अल्लाह तआला ने उसे हिदायत दे दी। तो वह उन चीज़ों के बारे में क्या करे जिन्हें उसने अवैध रूप से सर्च किए हैं ? जबकि ज्ञात रहे कि वह उनकी संख्या को याद नहीं रखता है ?
हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह तआला के लिए योग्य है।.
उसके ऊपर अनिवार्य है कि उसने हर एक व्यक्ति से जो कुछ लिया है, उसे उसके हक़दार को लौटा दे अगर वह मौजूद है या फिर उसके वारिसों को (दे दे)। अगर हर तरफ से उसके लिए वापस लौटाना मुश्किल हो जाए, तो वह उस माल को उसके मालिक की नीयत पर दान कर दे। और अल्लाह तआला ही तौफीक़ प्रदान करने वाला है।